सारण: जन सुराज सदर प्रखण्ड की नयी कमिटी की हुई घोषणा

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

 

 

बिहार न्यूज लाइव सारण डेस्क: जन सुराज सदर प्रखण्ड की नयी कमिटी की हुई घोषणा

 

 

 

 

 

 

छपरा। जन सुराज जिला कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सदर प्रखंड जन सुराज के नये पदाधिकारियों की घोषणा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय सिंह तथा संचालन नवनीत यादव ने किया।नये कमिटी की घोषणा जिलाध्यक्ष बच्चा राय ने अपने संबोधन के साथ किया। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह ,संगठन महासचिव मुद्रिका लाल महतो जबकि उपाध्यक्ष पद पर चन्द्रभूषण राय ,शिवकुमार मिश्रा,कयूम अंसारी समेत आठ लोगों को मनोनीत किया गया। वही महिला अध्यक्ष किरण देवी तथा किसान अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह जबकि युवा अध्यक्ष जैकी साह, मुख्य प्रवक्ता चन्द्रभूषण राय , प्रवक्ता रघुनाथ सिंह तथा सोशल मीडिया प्रभारी मोहम्मद नजरूदीन को मनोनीत किया गया है। वही अभियान समिति के प्रखंड संयोजक कमलेश साह को बनाया गया।इस बीच सभी अतिथियों तथा नये घोषित पदाधिकारियों का स्वागत अंगवस्त्र व माला पहनाकर किया गया।

- Sponsored Ads-

 

 

 

 

 

 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष बच्चा यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बदहाल बिहार को बेहतर बिहार बनाने तथा जनता का सुंदर राज स्थापित करने हेतु हमे और हमारे जनसुराजी साथियों को प्रशांत किशोर जी का संदेश जन जन तक पहुंचाने कि आवश्यकता है। इस दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नंदकिशोर सिंह सहित कई पैक्स अध्यक्ष व पंचायत समिति सदस्य ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण किया।

 

 

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकताओ ने पैदल यात्रा निकाला। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बच्चा राय,अभियान समिति के जिला संयोजक प्रियरंजन सिंहयुवराज, महिला जिलाध्यक्ष अमिता सहनी, जिला मुख्य प्रवक्ता कुलदीप महासेठ, वरिष्ठ नेता राम पुकार मेहता, मुन्ना भवानी राहुल सिंह, सुरेश सिंह, प्रिती देवी कन्हैया सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोरमा कुमारी, पुलिस राय, अजीत सिंह, आरती सहनी, आदिल खान,खुर्शीद नैयर, बिनोद सिंह, रामाकांत सिंह उर्फ डब्लू सिंह समेत सैकड़ों जनसुराजी मौजुद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article