सारण: निक्की पांडेय का ‘सुन बा कलाई ‘ गीत की मिल रही प्रशंसा

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

Bihar News Live Desk: निक्की पांडेय का ‘सुन बा कलाई ‘ गीत की मिल रही प्रशंसा

——————–

- Sponsored Ads-

रक्षा बंधन पर हृदय स्पर्शी गायन व फिल्मांकन की प्रस्तुति

—————–

रसूलपुर।भाई -बहन की मिठास भरी रिश्ते को अपने गायन व अभिनय से युवा गायक निक्की पांडेय ने सजाया है जिसे देख सुन लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं।सुन बा कलाई नाम से सोशल मीडिया पर डाले गये इस गीत को लिखा है विक्की दिवाना ने।तत्काल म्यूजिक की प्रस्तुति में निक्की पांडेय अपने दर्द भरी आवाज में गीत को न केवल गाया है बल्कि लाजवाब अभिनय भी किया है।अभिनय और गीत ने उस भाई की भावनाओं को उकेरा है जिसमें पुलिस बल में नौकरी करते छुट्टी नहीं मिल रही है।रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी गांव निवासी निक्की पांडेय खुद ही अपने रसूलपुर स्थित महेंद्रनाथ रोड स्थित महाकाल स्टुडियो में गीत की रिकार्डिंग की है।अभिनय दल में गीतकार- विक्की दिवाना, बाबू सन्नी,मिकेश यादव,विजय के साथ संगीतकार मनीष बाबा,प्रोड्यूसर राकेश पांडेय,वीडियोग्राफी मिकेश यादव ,कोरियोग्राफी सन्नी ,काजल कश्यप के कार्यों भी की सराहना की जा रही है।

- Sponsored Ads-

Share This Article