सारण पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर 8 शराब कारोबारी को गिरफ्तार

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

2280 लीटर अवैध शराब बरामद, माफियाओं में हड़कंप


छपरा ग्रामीण। सारण जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशन में सारण पुलिस द्वारा जिलान्तर्गत विभिन्न जगहों पर अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान “नशा मुक्त सारण” चलाया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

इसी क्रम में अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध सफल आसूचना संकलन एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों द्वारा छापामारी कर कुल 2280.35 लीटर शराब जिसमें देशी शराब 170 लीटर, विदेशी शराब 1150.35 लीटर एवं स्प्रीट 960 लीटर की भारी मात्रा बरामद कर 6 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया तथा पकड़ाये थानान्तर्गत बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत कांड दर्ज किया गया है। इस छापामारी के क्रम में मोबाईल 3, ट्रक 1 एवं कार 1 बरामद किया गया है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment