छपरा :पंचायत भवन में कार्यपालक सहायिका का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

छपरा : सारण जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप की स्थिति हो गई जब मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसारी पंचायत भवन में एक कार्यपालक महिला सहायक प्रियंका कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका इसी पंचायत भवन में कार्य करती थी। और दिन में 2 बजे तक उसकी घरवालों से बात भी हुई है। उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है इस बात की जानकारी उसके घर वाले ने दी है। घरवालों के मुताबिक जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंची तो घर वालों ने उसकी खोज खबर लेनी शुरू की लेकिन वह कहीं नहीं मिली उसके बाद परिवार के सदस्य बसारी पंचायत भवन पहुंचे लेकिन वहां भी उन्हें कुछ नहीं मिला बाद में आज एक बार फिर वह लोग बसारी पंचायत भवन पहुंचे और खोज भी शुरू की जब उन्होंने कमरे के अंदर झाका तो प्रियंका कुमारी का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला।


इस भवन में उसकी स्कूटी भी खड़ी हुई मिली। इसके बाद वहां कोहराम मच गया स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना को दी उसके बाद थाना प्रभारी रंजीत कुमार दलबल के साथ वहां पहुंचे और अपने वरीय पदाधिकारी को भी इस बात की सूचना दी। इसके बाद पुलिस नहीं शव को फंदे से उतर कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा।

- Sponsored Ads-

वही परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि उसकी कहीं अन्य जगहों पर हत्या करके यहां पर लाकर टांग दिया गया है।मृतका प्रियंका के परिजनों के अनुसार उसकी ससुराल वालों से अनबन रहती थी और वह मायके में अपने पिता के घर रहती थी। उसके दो बच्चे भी हैं एक की उम्र 8 साल है और दूसरे के साढे तीन साल है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष वालों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ससुर देवर और उसका पति इस घटना के लिए जिम्मेदार है और उन्हीं लोगों ने कार्यवाही को अंजाम दिया है। हालांकि संबंध में मुफस्सिल थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिलेगी की हत्या है या आत्म हत्या है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment