सारण: सनातनियों द्वारा बंग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में छपरा शहर में कैंडिल मार्च निकाला गया

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: छपरा सारण सनातनियों द्वारा बंग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में छपरा शहर में कैंडिल मार्च निकाला गया। कैंडिल मार्च में सैकड़ो सनातनियों ने हिस्सा लिया। सनातनी श्याम बिहारी अग्रवाल ने बंग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार की भर्त्सना की तथा कहा बंग्लादेश में हिन्दु अल्पसंख्यक है इसलिए उनपर अत्याचार हो रहा है जो अशोभनीय है। बंग्लादेश की सरकार तथा वहाँ के सैनिको को हिन्दुओं के उपर हो रहे बर्बरतापूर्ण हमले को रोकना चाहिए तथा उन्हें सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए। विश्व में वसुधैव-कुटुंबकम और सर्वे भवन्त सुखिनः का सन्देश के आधार पर अमन-चैन स्थापित करना चाहिए। वहीं सनातनी अमरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा बंग्लादेश के अल्पसंख्यक हिन्दुओं की रक्षा करना वहाँ की सरकार तथा मिलिट्री का दायित्व है जो उपद्रवियों को प्रोत्साहन दे रहे है यह कहीं से भी नैतिकता नहीं है। सनातनी चन्द्र प्रकाश राज ने कैंडल मार्च करते हुए कहा बंग्लादेश पर भारत सरकार को दबाव बनाना चाहिए जिससे वहाँ रह रहे अल्पसंख्यक हिन्दु अमन-चैन से रह सके।

कैंडिल मार्च में अमरेंद्र कुमार सिंह, श्याम बिहारी अग्रवाल, चन्द्र प्रकाश राज, शत्रुघ्न प्रसाद गुप्त, राजेश कुमार, शशिभूषण प्रसाद, हिमान्शु किशोर, पंकज कुमार सिंह, बिकेश बिहारी, मुकेश कुमार शर्मा, भवानी सिंह राणा, विनित सिंह राणा, पंकज पासवान, रवि कुमार, निरज यादव, सुभाष ओझा, रौशन कुमार, शेमल सिंह, राहुल सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अमोद सहाय, ब्रजेश कुमार सिंह, दिपक कुमार गुप्ता, बबलू सिंह, राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, समीर जायसवाल, शिवा सिंह, रजत कुमार सिंह, निकेश कुमार सिंह, प्रभात कुशवाहा आदि उपस्थित हुए।

- Sponsored Ads-

 

- Sponsored Ads-

Share This Article