पानापुर (सारण ):प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़वा बसहिया में शनिवार को एक समारोह आयोजित कर वर्ग एक से इंटर तक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की तरफ से मेधावी छात्र छात्राओं को मेडल, कॉपी एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया।इस मौके पर उपस्थित बीडीओ आनंद पांडेय ने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जो समाज को नयी दिशा और ऊंचाइयों तक ले जाती है।
उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की।वही समारोह में उपस्थित थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अडिग रहना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या मंजू मानस, रमेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, कृष्ण मोहन सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
वही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टोटहा जगतपुर में भी एक समारोह आयोजित कर मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।इस मौके पर प्रधानाध्यापिका पूजा कुमारी, विभा कुमारी, अभय कुमार पाल, सुनील कुमार मांझी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे। वही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बकवा में कस्तूरबा गांधी की जयंती मनायीं गयी। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं के बीच प्रगति पत्रक का वितरण किया गया एवं बेहतर प्रदर्शन करनेवाली छात्राओं को सम्मानित किया गया.।इस मौके पर संचालक कांता राम, रेखा कुमारी,परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार सिंह, कुमारी आशा सहित अन्य उपस्थित थे।
