सारण:पौराणिक बाबा गुप्तेश्वर नाथ के मंदिर में विराजमान शिवलिंग को नए मंदिर में किया गया स्थापित

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सारण/दिघवारा।नगर पंचायत के चकनूर गांव स्थित पौराणिक मंदिर बाबा गुप्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर के शिवलिंग को गुरुवार की अहले सुबह प्रशासनिक देख रेख में चकनूर गांव में ही नवनिर्मित बाबा गुप्तेश्वर नाथ के नये मंदिर मे स्थापित कर दिया गया।गुरुवार की सुबह जैसे ही लोगों की नींद खुली वैसे ही लोगों को बाबा के शिवलिंग को नये मंदिर में स्थापित होने की सूचना मिली।

खबर मिलते ही हजारों की संख्या मे ग्रामीण श्रद्धालू पहले पुराने मंदिर पहुंचे और बाद मे ग्रामीण नये मंदिर परिसर में भी गए,लेकिन प्रशासन द्वारा किसी भी श्रद्धालु को दोनों मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।बाबा का शिवलिंग को हटाए जाने को लेकर लोगों के बीच मिली जुली प्रतिक्रिया रही।किसी ने इसे बाबा गुप्तेश्वर नाथ की कृपा बताया तो किसी ने विधिवत तरीके से शिवलिंग नही हटाए जाने पर अपनी अपनी आपत्ति व्यक्त की।

- Sponsored Ads-

इससे पूर्व सुबह के तीन बजे से ही बाबा गुप्तेश्वर नाथ महादेव के दोनो (नये पुराने) मंदिर में मजिस्ट्रेट समेत भारी मात्रा में पुलिस पदाधिकारी व सैकङों पुलिस बल पहुंच गए थे।बाद में एडीएम प्रमोद कुमार पांडेय,एसडीओ सोनपुर स्निग्धा नेहा,एसडीपीओ प्रितेश कुमार की मौजूदगी में बाबा के मंदिर से शिवलिंग को पुराने मंदिर से नये मंदिर में स्थापित किया गया।

जहां विधिवत रूप से पूजा शुरु हुई तथा शुक्रवार को शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा।प्राण प्रतिष्ठा के बाद शुक्रवार के दोपहर बाद श्रद्धालुओ के लिए मंदिर का गेट खोल दिया जाएगा।मालूम हो कि दिघवारा शेरपुर सिक्स लेन सड़क पूल के बीच मंदिर की बनावट आ जाने के बाद से ही इस मंदिर को हटाया जाना था ।पुल निर्माण कंपनी द्वारा इसी गांव में ग्रामीणों के सहयोग से नये मंदिर का निर्माण करा दिया गया।शिवलिंग हटाने को लेकर पूरे गांव में दिनभर पुलिस छावनी बनी रही।देर शाम तक दोनों मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment