सारण:पूर्व सैनिक चिकित्सा सहायक श्यामदेव उपाध्याय को दी गई श्रद्धांजलि

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

रसूलपुर।थाना क्षेत्र की चनचौरा पंचायत के माधोपुर गांव निवासी पूर्व सैनिक चिकित्सा सहायक हवलदार स्व श्यामदेव उपाध्याय को उनके श्राद्ध कर्म पर भाव भीनी श्रद्धांजलि दी गई।पिछले दिनों हृदयगति रूकने से फौजी श्याम देव का निधन 75 वर्ष की अवस्था में हो गया।

शोकाकुल परिवार में उनके ज्येष्ठ पुत्र रवींद्र उपाध्याय ,कनिष्ठ पुत्र संजीव उपाध्याय ,पौत्र रजनीश ,मनीष ,सुमित ,अभिजीत , भतीजे कामेश्वर उपाध्याय ,रामेश्वर उपाध्याय ,ब्रह्मेश्वर उपाध्याय,दिनेश्वर उपाध्याय ,अवध उपाध्याय आदि को दूर दूर से आये कुटुम्ब व शुभचिंतकों ने सांत्वना दी और स्व उपाध्याय के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें समाजसेवी बताया।

- Sponsored Ads-

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में पूर्व मुखिया विजय उपाध्याय ,उपेंद्र उपाध्याय ,रामेश्वर गोप, ह्दयानंद उपाध्याय ,अवधेश उपाध्याय ,सुदर्शन राय,प्रभुनाथ उपाध्याय ,ओम प्रकाश उपाध्याय, संदीप ,जलधर, ,विद्याभूषण आदि मौजूद रहे।श्राद्ध कर्मकांड ..पं. काशीनाथ तिवारी,आचार्य बनमाली ओझा द्वारा सम्पन्न कराया गया।

- Sponsored Ads-
Share This Article