सारण: हम कार्यकर्ताओं के लिए नारा नहीं संकल्प है

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

Bihar News Live Desk: प्रेस विज्ञप्ति
हम कार्यकर्ताओं के लिए नारा नहीं संकल्प है ‘‘ फिर एक बार-मोदी सरकार’’: राजीव प्रताप रुडी
• दरियापुर, परसा और मढ़ौरा प्रखंड के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
• मोदी जी के नेतृत्व पर दस साल में विश्वास भी दस गुना बढ़ा है
• सारण विकास के मामले में कई कीर्तिमान स्थापित कर रहा है
• सारण में 33 हजार करोड़ से अधिक की योजनाएँ
• पाइपलाइन से रसोई घरों में स्वच्छ रसोई गैस की आपूर्ति
• सारण के गाँव-गाँव में बिजली, ग्रामीण सड़क जैसी विकासपरक
• कई तात्कालिक और दीर्घकालीन योजनाएं परसा में लागू
छपरा, 15 मई 2024 । बिहार के सारण में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान कराये जायेंगे। यहाँ एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर राजीव प्रताप रुडी अपनी जीत की हैट्रिक लगाने के लिए चुनाव मैदान में है। रुडी जहाँ लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं। वहीं लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनसे विचार विमर्श कर रणनीतिक मंथन भी कर रहे है। इसी कड़ी में बुधवार को उन्होंने सारण लोकसभा क्षेत्र के परसा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत परसा और दरियापुर के साथ मढ़ौरा प्रखंड के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बैठक किया। इस मौके पर भाजपा, जदय, लोजपा (रामविलास) रालोम और हम के बूथ स्तरीय सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। दरियापुर प्रखंड की 13 पंचायतों, परसा प्रखंड की 7 पंचायतों एवं मढ़ौरा प्रखंड के 4 पंचायतों के बूथ स्तरीय एनडीए कार्यकता बैठक में मौजूद थे।
इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी रुडी ने कार्यकताओं से कहा कि उन्हें लोगों के बीच सारण में कार्यान्वित 33 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं के साथ केंद्र और बिहार सरकार के कार्यों की जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर कमल खिलाने के लिए एनडीए का एक-एक कार्यकर्ता संकल्पित है। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलाने को तैयार है ! सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मिशन 400 पार को पूरा कराने के लिए तन-मन से लगे हुए हैं। फिर एक बार-मोदी सरकार हम भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक नारा नहीं संकल्प है। एक-एक कार्यकर्ता श्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिये कृतसंकल्पित है। सारण के कार्यकर्ता साथियों में प्रबल उत्साह है। मोदी जी के नेतृत्व पर दस साल में विश्वास भी दस गुना बढ़ा है।
बैठक को संबोधित करते हुए एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रुडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मकान के नींव की तरह होते हैं, जो मकान को मजबूती प्रदान करते हैं। चुनाव की अंतिम लड़ाई बूथों पर लड़ी जाती है। चुनाव युद्ध की तरह है जिसमें कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार करते हैं। मकान का नींव तैयार करते हैं वहीं, बूथ लेवल कार्यकर्ता होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गरीब, महिलाओं, शोषित पीड़ित दलित के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लाया हैं। जन-जन इस बात को जानता है।

- Sponsored Ads-

Share This Article