समस्तीपुर: सरिता — रूपेश ने मनाई हर्षोउल्स के साथ शादी की प्रथम सालगिरह…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

माता-पिता -दादी सहित परिवार के सदस्य के अलावे दोस्त व आगन्तुक अतिथियों ने सरिता-रूपेश को दाम्पत्य जीवन खुशी के लिये दिया आशीर्वाद।

बिहार न्यूज़ लाइव अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/ डेस्क:  खानपुर प्रखंड क्षेत्र के खतुआहा निवासी पत्रकार अर्जुन कुमार झा की सुपुत्री सरिता कुमारी की शादी पिछले साल दरभंगा जिले के बहेरी निवासी प्रोफेसर चन्द्र नारायण ठाकुर के सुपुत्र रूपेश कुमार ठाकुर के साथ हुआ था।शादी के एक साल पूरा होने के शुभ अवसर पर सरिता कुमारी ने अपने पति रूपेश कुमार ठाकुर के साथ अपने मायके खतुआहा में आज नृत्य एंव संगीत के साथ हर्षोल्लास पूर्वक शादी की प्रथम सालगिरह मनायी।इस अवसर पर दोनों दम्पति मिलकर वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना की।इसके उपरांत दोनों ने केक काटे और खुशी पूर्वक उपस्थित सबों के बीच मिठाईयां बांटी।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम में उपस्थित परिवार के सदस्य दिलीप झा,कुंदन झा,जयशंकर झा,प्रवीण कुमार,रमण कुमार,नीतीश उर्फ विभूति कुमार,सुमित कुमार,सौरभ कुमार,सौम्या कुमारी,चुलूल बाबू,वैभव कुमार,राखी,शोभा,एंव दोस्त व आगंतुक अतिथियों ने सरिता-रूपेश की दाम्पत्य जीवन को सुखमय एंव वैवाहिक जीवन खुशी रहने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किये।साथ ही जीवन के चतुर्दिक विकास के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद दिया।

सरिता–रूपेश की प्रथम सालगिरह के मौके पर उपस्थित जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,डॉक्टर लाल बाबू,पूर्व खानपुर थानाध्यक्ष दिल कुमार भारती,पप्पू कुमार भारती,वर्तमान खानपुर थानाध्ययक्ष विपिन कुमार,एसआई इकरार फारूकी,सुबोध कुमार,अरविंद कुमार सिंह,अनिल कुमार शर्मा,सहित धनीचन्द्र साह सत्यनारायण साह,शम्भू साह,मनोज कुमार साह,रामलखन महतो,विवेक झा,सरपंच राज कुमार झा,सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

- Sponsored Ads-

Share This Article