सारण: दाउदपुर में झंडातोलन में विद्यालय बजा रही छात्रा की ठंढ लगने से मौत

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क दाउदपुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत संवेदना प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज सिसवां की एक छात्रा की शुक्रवार की सुबह ठंढ़ लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिसवां गांव निवासी शमसुद्दीन मंसूरी की 14 वर्षीय पुत्री नसीमा खातून अपने घर से स्नान कर झंडातोलन में शामिल होने विद्यालय के जा ही रही थी।

 

तभी घर के कुछ ही दूरी पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन आनन-फानन में उठाकर उसे एक निजी स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां चिकित्सक ने जांच-पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। माता रुकसाना परवीन व भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। मालूम हो कि मृतक के पिता शमसुद्दीन मंसूरी फौज में कार्यरत है। घर पर फिलहाल उनकी पत्नी व दो छोटे मासूम भाई बहन ही मौजूद है।

- Sponsored Ads-

 

इस घटना की जानकारी मिलने पर विद्यालय की छात्रा नसीमा भी पहुंची और अपनी सहेली को मृत अवस्था में देखकर रो उठी। मृतका के दरवाजे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उधर ठंढ़ से छात्रा की मौत की जानकारी मिलने पर झंडोतोलन के बाद विद्यालय के बच्चों को आनन-फानन में छुट्टी दे दी गई। घटना से क्षेत्र के अभिभावकों व छात्रों में हड़कंप दिखा। वहीं इस सम्बंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिलीप कुमार ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह काफी दुखद घटना है।

 

घटना की सूचना मिलने पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार सिंह व सगिक्षक मनोज सिंह तथा मुखिया अभिषेक कुमार सिंह ने पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article