- Sponsored Ads-
बिहार न्यूज़ लाइव अररिया डेस्क वरीय संवाददाता अंकित सिंह। अररिया। जिले के फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी शैलजा पाण्डेय ने भरगामा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का शनिवार को सामान्य रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान प्रखंड एवं अंचल के सभी कर्मियों से मिले तथा उन्हें अपने कर्तव्य और उत्तरदायित्व के बारे में समझाया। तत्पश्चात चल रहे विकासात्मक कार्यों के बारे में जानकारी ली।
पेंडिंग कामों को जल्द-से-जल्द निष्पादित करने को कहा। वहीं प्रखंड के सभी तरह के पंजी एवं संचिकाओं का भी अवलोकन किए। उसके बाद अंचल कार्यालय का भी निरीक्षण करते हुए पंजी एवं संचिकाओं को देखा। एसडीएम के औचक निरीक्षण से प्रखंड व अंचल कार्यालय के सभी कर्मियों में हड़कंप मचा रहा।
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-