भोजपुरी सनसनी अक्षरा सिंह की बैचलर पार्टी का खुला राज, काजोल की तरह तौलिये में आकर बताया खुद ही

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव भोजपुरी डेस्क: भोजपुरी सनसनी अक्षरा सिंह का बीते दिनों एक फोटो वायरल हुआ था जिसमें बैचलर पार्टी करती नजर आई थी। इसके बाद से इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच एक कयास लगाया जा रहा था कि अक्षरा सिंह अब शादी करने वाली हैं।

लेकिन आज अक्षरा सिंह ने आज खुद इस राज से पर्दा उठा दिया, वो भी डीडीएलजे की काजोल के स्टाइल में तौलिया में आकर एक गाने के जरिए। गाना है टिंकिया, जिसमें वे अपनी सखियों के साथ बैचलर पार्टी करती नजर आई हैं । साथ ही वे अपनी सखी मनीषा रानी को इस गाने में शादी के साइड इफ़ेक्ट भी समझा रही हैं।  

- Sponsored Ads-

लिंक : https://youtu.be/V1tBLJ7Jal0

अक्षरा सिंह का एक खूबसूरत गाना टिंकिया सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और यह गाना रिलीज के साथ तेजी से वायरल भी होने लगा है। गाने में अक्षरा सिंह अपनी सखी के संग हंसी ठिठोली करते हुए उन्हें शादी ना करने की सलाह देती है और पूछती नजर आ रही है अरे समझी क्या जरा? दरअसल यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी की ओर से साथियों के मौसम में एक अनोखी कृति है जो दर्शकों का मनोरंजन से झोली भर देगी। इस बारे में सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि गाना टिंकिया एक नया कांसेप्ट है जिसके जरिए लड़कियों के बैचलर पार्टी में सखियों के संग होने वाली हंसी ठिठोली को मनोरंजक अंदाज में हम लेकर आए हैं। सारेगामा हम भोजपुरी हमेशा से नए और क्रिएटिव कंटेंट में बिलीव करती है जिसका असर भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में भी हाल के सालों में देखने को मिला है। आगे भी हम इस तरह के कंटेंट्स लेकर आते रहेंगे। फिलहाल इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार और स्नेह मिल रहा है।

गाना टिंकिया में अक्षरा सिंह रैप करती हुई नजर आई हैं। वे इस गाने को लेकर कहती हैं कि टिंकिया एक मस्ती भरा गाना है। आपसे आग्रह है कि इस गाने को खूब सारा प्यार दें और ऐसे मिलियन टाइम्स प्यार और आशीर्वाद दें। आपको बता दें कि गाना टिंकिया को अक्षरा सिंह ने गाया है और इसके म्यूजिक वीडियो में वे मनीषा रानी के साथ नजर आई हैं। इस गाने का संगीत मधुकर आनंद ने दिया है जबकि गीत संतोष पुरी के हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा औरएच ओ पी आकाश विश्वकर्मा हैं। डायरेक्शन अलीशा सिंह ने किया है। कोरियोग्राफर भी अलीशा सिंह हैं।

- Sponsored Ads-

Share This Article