मुंगेर: वरिष्ठ रंगकर्मी अजय दुबे को मिला लोकप्रिय अभिनेता हीरो राजन कुमार रंगकर्मी सम्मान 2024

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव मुंगेर डेस्क मुंगेर विश्व भर में ख्याति प्राप्त बिहार के कलाकार हीरो राजन कुमार के नाम पर अंग नाट्य मंच, बरियारपुर, मुंगेर ने “लोकप्रिय अभिनेता हीरो राजन कुमार रंगकर्मी सम्मान” की शुरुआत 2020 से की थी। रंगमंच के क्षेत्र में अद्भुत काम करने के लिए राष्ट्रीय सम्मान के तौर पर एक रंगकर्मी को सम्मान राशि और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाता है।

लोकप्रिय अभिनेता हीरो राजन कुमार रंगकर्मी सम्मान 2024 के लिए नाट्य कलाकारों से बायोडाटा मंगवाया गया था। जिसमें अनेक कलाकारों ने विभिन्न माध्यमों से भाग लिया था। लोकप्रिय अभिनेता हीरो राजन कुमार सम्मान 2024 से वरिष्ठ रंगकर्मी संस्कार भारती नाट्य केंद्र द्वारा आयोजित रंगोदय के आयोजक प्रमुख अजय दुबे को नवाजा गया है। अंग नाट्य मंच के अध्यक्ष व संयोजक अभय कुमार और इस कार्यक्रम के निदेशक संजय कुमार रहे।

- Sponsored Ads-

 

बता दें कि ढेरों रंगकर्मियों ने देश भर से इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए आवेदन किया था। इसके संयोजक अंग नाट्य मंच बरियारपुर मुंगेर रहे।

24वाँ अंग नाट्य यज्ञ 2024 बरियारपुर मुंगेर में 16 से 18 फरवरी को तक हुआ जहां हीरो राजन कुमार (चार्ली चैपलिन द्वितीय की विशेष उपस्थिति रही) इस अवॉर्ड के लिए एक ज्यूरी कमिटी है, जो आवेदकों की काबलियत देख समझ कर विजेता का चयन करती है। इस वर्ष विजेता को पांच हजार रूपए कैश इनाम दिया गया। इसके अलावा सर्टिफिकेट, शॉल, मोमेंटो भी दिए गए।

उत्तरप्रदेश के आगरा के रहने वाले अजय दुबे को रंगकर्म की दुनिया में सशक्त काम करने का अनुभव रहा है।

 

पुरुस्कार निर्णायक कमिटी में वरिष्ठ रंगकर्मी संजय कुमार, अभय कुमार, समाज सेवक डॉ पवन अग्रवाल, जन सूचना संपर्क अधिकारी दिनेश कुमार, एडवोकेट कल्पना वास्कर, गायक चितरंजन मंडल शामिल हैं। इस पुरुस्कार को अंग नाट्य यज्ञ महोत्सव 2024 के दौरान दिया गया जबकि इस प्रोग्राम में अंतरराष्ट्रीय रंगकर्मी हीरो राजन कुमार विशिष्ठ अतिथि रहे। रंगमंच के कलाकार को सम्मान अंग नाट्य मंच बरियारपुर मुंगेर द्वारा प्रदत्त किया गया। हीरो राजन कुमार देश के उत्कृष्ठ कलाकारों में से है जिनपे मुंगेर ही नहीं पूरे देश को गर्व है जिनकी दुनिया भर में लोकप्रियता है।

 

इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है और यह चार्ली चैपलिन द्वितीय के अब तक पांच हजार से अधिक लाइव शो कर चुके हैं। वरिष्ठ रंगकर्मी अजय दुबे ने आयोजक का धन्यवाद किया और सम्मान समारोह में शामिल हीरो राजन कुमार से मिलकर खुशी जाहिर किया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article