शरद जी आजीवन जातिगत भेदभाव के विरुद्ध सामाजिक न्याय का संघर्ष करने वाले योद्धा के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे: जगदानंद

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

शरद जी आजीवन जातिगत भेदभाव के विरुद्ध सामाजिक न्याय का संघर्ष करने वाले योद्धा के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे: जगदानंद

 

बिहार न्यूज़ लाइव राजनीतिक डेस्क: राजद के प्रदेश कार्यालय में आज समाजवादी नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव जी के जयन्ती पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह जी की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई साथ हीं उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
         इस अवसर पर राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने उनके संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि शरद यादव जी को आजीवन जातिगत भेदभाव के विरुद्ध सामाजिक न्याय का संघर्ष करने वाले योद्धा के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। वे आजीवन समाजवादी मूल्यों का अनुपालन करते रहे। मंडल आयोग की अनुशंसा को लागू करवाने में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण थी इसीलिए लोग उन्हें मंडल मसीहा के रूप में याद करते हैं। किसी भी बात को  बड़ी बेबाकी से रखना उनकी विशिष्ट पहचान बन गई थी।

- Sponsored Ads-

       इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष वृषण पटेल, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, प्रदेश प्रवक्ता प्रो. एज्या यादव , बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय , पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार यादव,प्रदेश महासचिव डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, मदन शर्मा, प्रमोद कुमार राम , कुमार चन्द्रदीप, निर्भय अम्बेडकर ,‌ मुकुन्द सिंह, अभिषेक कुमार के साथ हीं युवा राजद के अरुण कुमार यादव,शेखर यादव, शिवेन्द्र तांती सहित बड़ी संख्या में उपस्थित राजद कार्यकर्ताओं द्वारा उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

- Sponsored Ads-

Share This Article