अकबरनगर: खेरैहिया फुलवरिया के बीईओ शिव शंकर झा नही रहे ,क्षेत्र में शोक व्याप्त….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 बिहार न्यूज़ लाइव अकबरनगर डेस्क: अकबरनगर थानाक्षेत्र के खेरैहिया पंचायत के फुलवरिया गांव निवासी पंडित शिव शंकर झा 58 का शुक्रवार को उनके आवास पर निधन हो गया।

 

वे वर्त्तमान में सिवान जिले के बड़हरिया के बीईओ के पद पर कार्यरत थे।निधन की खबर मिलते ही क्षेत्रो में शोक की लहर दौड़ गयी।निधन की खबर पर आसपास के बुद्धिजीवी, समाजसेवी सहित शिक्षक एव शिक्षाप्रेमियो उनके घर पर पहुँचकर उनके परिजनों को दुःख के घड़ी में सांत्वना दिया।

- Sponsored Ads-

 

शिव शंकर झा हाई स्कूल खेरैहिया अकबरनगर में भी शिक्षक रह चुके थे।साथ ही पूर्व में डायट भागलपुर में व्याख्याता के पद पर थे।खेरैहिया दुर्गा मंदिर के भक्त थे।शिव शंकर झा अपने पीछे दो पुत्र सोमेश झा व रितेश झा को छोड़ गए।शनिवार को बीईओ का सुल्तानगंज घाट पर बड़े पुत्र मुखाग्नि देगे।निधन पर बाल किशोर सिंह,राजीव सिंह,फुदो झा,मुखिया अनिल मंडल,राजेश कुमार सहित शिक्षा जगत के तमाम बुद्धिजीवियों ने शोक व्यक्त किया।

फोटो -फ़ाइल फोटो शिव शंकर झा

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article