सारण: श्रावण कि तिसरी सोमवारी को लेकर शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: कैप्शन एकमा। नगर व प्रखंड के सभी शिवालयों पर हर हर महादेव कि जय घोष के साथ शिव भक्तों कि जलाअभिषेक करने के लिए लगीं तांता जहां शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ कि पूजा पाठ कर आराधना किया। जिनमें नगर पंचायत के प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवालय पर सोमवार के दिन अहले सुबह के चार बजे से ही शिव भक्तों कि जलाअभिषेक करने के लिए तांता लग गई।

 

जहां मंदिर के पुजारी ने शिव भक्तों को लाईन लगाकर महिला व पुरुष शिव भक्तों को मंदिर में प्रवेश कराई ।शिव भक्तों ने हर हर महादेव जय शिव कि जय कारा लगाते हुए जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना के लिए आशीर्वाद मांगा। वहीं हंसराजपुर राम-जानकी मंदिर मौज बाबा के मठिया पारसा गढ़ के बाबा प्रसादी नाथ के मंदिर आदि शिवालयों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। ग्रामीण क्षेत्रों में श्रावण मास कि तिसरी सोमवारी को लेकर चहल-पहल देखी गई।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article