समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड में नये बीडीओ के रूप में श्रुति कुमारी ने किया पदभार ग्रहण…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

पदभार ग्रहण करते ही कार्यालय का किया निरीक्षण।

बिहार न्यूज़ लाइव / अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/ डेस्क:  खानपुर प्रखंड के नये बीडीओ श्रुति कुमारी आज पदभार ग्रहण करते ही प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने हर कार्यालय में बने ऑफिस में जाकर साफ सफाई एवं फाइल सुसज्जित ढंग से रखने का कर्मचारियों को निर्देश दिया है।तथा उन्होंने अपने कर्मियों से परिचय पात्र की एंव वही जनप्रतिनिधि से भी परिचय पात्र का सिलसिला जारी रखा।वही पदभार ग्रहण के मौके पर उप प्रमुख अमरेंद्र यादव ने बुक एंव पौधा भेटकर बधाई दिया।

- Sponsored Ads-

 

पदभार करने के उपरांत अपने कार्यालय के प्रथम दिन को यादगार बनाने के लिए नये बीडीओ श्रुति कुमारी ने प्रखंड कार्यालय परिसर में फलदार व छायादार वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिए।

 

उन्होंने कहा कि प्रकृति पृथ्वी की अमृत धारा है।इसके बिना जीवन की परिकल्पना नहीं किया जा सकता है।
प्रकृति हमें स्वच्छ हवा देती है।यह प्राणवायु है।नये बीडीओ के पदभार ग्रहण के मौके पर प्रखंड उपप्रमुख अमरेंद्र यादव ,सांख्यिकी पदाधिकारी मनोज झा,स्वच्छता पर्यवेक्षक वरुण कुमार,मोहम्मद उमर आलम,डॉक्टर परवेज आलम,आवास पर्यवेक्षक राजकिशोर,पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा,पंचायत समिति सदस्य शशिकांत,एंव समाजसेवी सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

 

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article