सारण: मंडल 3250 रोट्रेक्ट सम्मेलन में सम्मानित हुए श्याम बिहारी अग्रवाल…..

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क  मंडल 3250 का रोट्रेक्ट सम्मेलन व्याएज रोट्रेक्ट क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर द्वारा मुजफ्फरपुर में आयोजित किया गया। रोट्रेक्ट सम्मेलन में पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह एवम पुष्प गुच्छ देकर डीआरआर आयुष शास्वत तथा डीआरआर इलेक्ट रिन्कु कुमार सिंह ने सम्मानित किया।

 

पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया रोट्रेक्ट क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर ने मंडल अधिवेशन का शानदार आयोजन किया तथा आथित्य से ओत-प्रोत किया। सत्र 2025-26 के डीआरआर चुनाव अधिकारी की जिम्मेवारी का वहन करते हुए पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल ने निकुंज बाजोरिया को सत्र 2025-26 का निर्विरोध डीआरआर घोषित किया।

- Sponsored Ads-

पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल के सम्मानित होने पर डीआरआर आयुष शास्वत, डीआरआर इलेक्ट रिन्कु कुमार सिंह, डीआरआर नोमनी निकुंज बाजोरिया, पीडीआरआर मुकेश प्रताप सिंह, पीडीआरआर आरती गोस्वामी, आशित सुलातानिया एवम रोटरी तथा रोट्रेक्ट एवम सारण्य महोत्सव के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article