जयपुर: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची की अगुवाई में मुख्यमंत्री आवास का घेराव…..

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

*पुलिस ने किया लाठीचार्ज,
* चेती सहित कई कार्यकर्ता हुए चोटिल,
*कई पदाधिकारियों को किया गिरफ्तार
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची की अगुवाई में सीएम आवास का घेराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई कार्यकर्ता हुए चोटिल, चेची सहित कई पदाधिकारियों को किया गिरफ्तार

बिहार न्यूज़ लाइव जयपुर  डेस्क:  जयपुर/(हरिप्रसाद शर्मा) भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची ने शनिवार को भाजपा मुख्यालय पर पदभार ग्रहण किया।

- Sponsored Ads-

पदभार ग्रहण करने के पश्चात युवा मोर्चा के अध्यक्ष चेची की अगुवाई में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अचानक मुख्यमंत्री निवास के घेराव का कार्यक्रम बना लिया। जोश जोश में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सिविल लाइन फाटक से होकर मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ने लगे। वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें रोका और लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में कुछ लोगों के चोटिल होने की समाचार है।

अचानक घेराव के कार्यक्रम से पुलिस अधिकारी में हड़कंप मच गया और मुख्यमंत्री निवास पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। पुलिस ने मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची सहित कई युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article