भागलपुर: समलैंगिक व्यक्तियों के विवाह को मान्यता ना मिले इसके खिलाफ चलाया गया हस्ताक्षर अभियान।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

भागलपुर,बिहार न्यूज लाईव। मंगलवार को श्वेता सिंह ने बताया कि समलैंगिक विवाह से पारिवारिक एवं सामाजिक संरचना भी बिगड़ जाएगी। इसलिए सर्वोच्च न्यायालय को समलैंगिक विवाह का अधिकार देने के लिए इतनी तत्परता नहीं दिखानी चाहिए।

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह के साथ कई महिलाएं टीम बनाकर अलग-अलग स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। कई स्कूल कॉलेज एवं चौक चौराहे पर कैंप लगाकर महिलाओं से हस्ताक्षर कराया गया।

- Sponsored Ads-

श्वेता सिंह एसएम कॉलेज में लड़कियों के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया एवं उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि विवाह एक संस्था है यह ना केवल दो विषम लिंगो का मिलन है बल्कि मानव जाति की उन्नति भी एवं समाज का विकास विवाह पर निर्भर है। विवाह का एक सभ्यता गत महत्व है।वही वैवाहिक संस्था को कमजोर करने के किसी भी प्रयास का समाज द्वारा मुखर विरोध किया जाना चाहिए। सभी धर्मों में केवल विपरीत लिंग के दो व्यक्तियों के विवाह का उल्लेख है।

अभियान को आगे बढ़ाते हुए।कल श्वेता सिंह के नेतृत्व में जिला अधिकारी को हस्ताक्षर किया हुआ ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित रहीं बबीता मोदी, कृति कांत ,डेजी शाहा ,लक्ष्मी शाहा, पिंकी बागोरिया, पुष्प लता मिश्रा ,ज्योति कुमारी मौजूद थी।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article