सारण: इंटर विज्ञान में दूसरा स्थान प्राप्त कर सिमरन ने नाम किया रौशन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क दरियापुर।स्थानीय प्रखण्ड क्षेत्र के यमुनाचारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सिमरन कुमारी इंटर विज्ञान संकाय में राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त कर सारण का नाम रौशन की है।इसे कुल 477 अंक मिले है।उक्त छात्रा दरियापुर निवासी धर्मेंद्र कुमार तथा ममता देवी की छोटी पुत्री है।जो बचपन से ही काफी मेधावी छात्रा है।इसकी पढ़ाई बचपन में परसा बाजार स्थित एक निजी विद्यालय में हुई।परंतु वर्ग 6 से 8 तक स्थानीय मध्य विद्यालय में तथा उसके बाद यमुनाचारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में ही हुई है।इसने वर्ष 2022 में मैट्रिक में सारण जिला में तीसरा स्थान प्राप्त की थी।

 

वहीं इसकी बहन भी 2023 में अपने विद्यालय की टॉपर रही थी।इसके पिता दरियापुर में ही सोना चांदी के आभूषण की दुकान चलाते है।सिमरन ने बताया की मेरा लक्ष्य आयकर विभाग में वरीय अधिकारी बनना है। वहीं अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता तथा गुरुजनों को दिया है।इस सफलता पर प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी नीरज कुमार चौधरी ने मिठाई खिलाकर शुभकामना दी।वही विद्यालय के शिक्षक एवम तमाम बुद्धिजीवियों ने बधाई दी है।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article