छपरा।डीडी बिहार विजयोत्सव दिवस पर मांटी की गूंज में बाबू कुंवर सिंह पर विशेष कार्यक्रम अपने दर्शकों के लिए प्रस्तुत करेगा।23 अप्रैल गुरूवार को दोपहर 11 बजे विशेष प्रसारण में भोजपुरी लोकगायक और उनकी टीम के कलाकार वीर कुंवर सिंह गाथा सुनायेंगे।कार्यक्रम डीडी बिहार प्रमुख मनोज प्रभाकर के निर्देशन में प्रोड्यूसर अरूण कुमार द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।
दो साल पूर्व भोजपुरी के विभिन्न विधाओं में बाबू कुंवर सिंह पर गायक गोप व्यास शैली में गीतों की प्रस्तुति करते दिखेंगे। सारण जिले के ही बेंजू पर असगर अंसारी, क्लार्नेट पर टेंगारी, ढो़लक पर निकेश मिश्र के साथ सह गायन जीतू व दीपक भारती ने किया है।
वीर रस की शैली अल्हा छंद से लेकर पूर्वी, निर्गुण,चैता -चैती व भिखारी ठाकुर की शैली में कुंवर सिंह के गीतों को कलाकार आकर्षण ढंग से प्रस्तुत करते दिखेंगे।कार्यक्रम की विशेषता क्रोमो परदे पर बाबू कुंवर सिंह के घोड़े पर सवार उनकी तस्वीर होगी जो दर्शकों को आकर्षित करेगा।
