सरस मेला पटना में गायक गोप के गीतों का मचा धमाल
————–
बिदेशिया व राम केंवट संवाद गीत की प्रस्तुति से जीता दर्शकों का दिल
————-
बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क रसूलपुर।गांधी मैदान पटना में लगे सरस मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के प्रसिद्ध लोक गायक रामेश्वर गोप ने अपने गीतों से धमाल मचा दिया।कला संस्कृति व युवा विभाग बिहार सरकार के सौजन्य से आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक गोप ने भिखारी ठाकुर व महेंद्र मिश्र रचित गीतों के अलावे राम केंवट संवाद की मनोरम प्रस्तुति की। जिसे दर्शकों द्वारा वाहवही मिली।निमिया की डार मैया देवी गीत से प्रारम्भ कर नईहर में बाड़ू एक दिन ससुरा में जइबू जैसे निर्गुण गीत की प्रस्तुति से समापन कर भोजपुरी गीत संगीत की समृद्ध गायन गायन परम्परा को जीवंत बनाया जिसे डीडी न्यूज की मशहूर एंकर रूपम ने दर्शकों के बीच रेखांकित किया।
चलते चलते नव वर्ष पर आधारित मंगलम मंगलम चारो होई गीत की प्रस्तुति गायक गोप ने की जिस पर दर्शक श्रोताओं भी गाने और झूमने पर विवश हुए।संगत कलकारों में सारण जिले के ही बेंजू पर असगर अंसारी,तबले पर पकड़ी डिब्बी बाजार निवासी युवा तबला वादक दीप उज्जवल गिरी ,कंशी पर सोनू कुमार आदि सराहनीय प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बिटोरी।
————–
फोटो 10 पटना सरस मेले में गायन करते लोक गायक रामेश्वर गोप