सिंगल यूजेस प्लास्टिक यूज पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाएगा: नगर आयुक्त
बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जागरूकता अभियान चलाने पर भी बनी सहमति
फोटो
बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: छपरा। मंगलवार को नगर आयुक्त सुमित कुमार की अध्यक्षता मे सिंगल यूजेज प्लास्टिक को पूर्णरूप बैन कराने को लेकर बैठक आयोजित किया गया।बैठक् मे महत्वपूर्ण बातों पर निर्णय लिया गया, वार्ड नंबर 22 को आदर्श वार्ड बनाया जाय,सभी वार्ड मे सिंगल यूज प्लास्टिक ,थर्मोकौल एवं प्लास्टिक प्लेट ,गिलास ,कप ,कांटा,चम्मच ,चाकू,स्ट्रा, ट्रे, 100 माईक्रोंन् के कम मोटाई वाले प्लास्टिक फिल्म पी.वी.सी.बैनर ,प्लास्टिक स्टिक युक्त एयर बड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक के डंडे,प्लास्टिक के झंडे कैंडी स्टिक,आइसक्रीम की प्लास्टिक की डंडिया, मिठाई के डिब्बे ,निमंत्रण कार्ड और सिगरेट के पैकेट ,इर्द -गिर्द लपेटने या पैक करने वाली फिल्म ,थर्मोकोल की सजावटी सामग्री पर पूर्णरूप से 1 जुलाई ,2022 से प्रतिबंधित है।नगर आयुक्त के द्वारा सभी प्लास्टिक थोक विक्रेता एवं खुदरा विक्रेता को शख्त आदेश दिया गया कि प्लास्टिक को बेचे नहीं और दुसरो को प्लास्टिक नहीं बेचने के लिए जागरूक करे।
प्लास्टिक के जगह कपड़े का थैला,पेपर का खोना,जुट का थैला का प्रयोग करे एवं दुसरो को भी जागरूक करे। बैठक में एक सप्ताह तक सभी वार्डो मे जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगो को प्लास्टिक उपयोग नही करने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा सभी वार्ड मे जागरूकता रैली निकाली जाएगी। सबसे पहले आदर्श वार्ड 22 से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। एक सप्ताह तक इस अभियान के बाद दो धावक दल का गठन किया जायेगा और जिला प्रशासन एवं नगर प्रशासन के आपसी सहयोग से प्रतिदिन छापमारी का अभियान भी चलाया जायगा ,पकड़े जाने पर बिहार नगरपालिका प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संसोधन) मॉडल उपविधि 2022के आधार पर उसको आर्थिक दंड लगाया जायेगा।
जबकि ईयरबड्स ,झंडे,कैंडी स्टिक,प्लेट,कप,चम्मच,के बेचने पर पहली बार 2000 हजार का जुर्माना,दूसरी बार 3000 रुपया का जुर्माना तथा तीसरी बार 5000 हजार का जुर्माना लगाया जायेगा। कमर्शियल उपयोग करने वाले को पहली बार 1500 तथा दूसरी बार 2500 रुपये का जुर्माना एवं तीसरी बार उपयोग करने वालो को 3500 रुपये का जुर्माना लगाया जायगा। बैठक मे उप नगर आयुक्त ने श्यामचक पर बने कम्पोस्टिंग पिट मे स्वयं सहायता समूह के द्वारा कचरा पृथिकरण करने का आदेश दिया गया।छपरा नगर निगम मे दो नये सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी का पदस्थापन हुआ है।
दोनो पदाधिकारी के आने से शहर मे सॉलिड वेस्ट मैनेजमनेंट के कार्यो मे तेजी आएगी। बैठक मे उप नगर आयुक्त ओमप्रकाश कुमार सिंह,सिटी मैनेजर वेद प्रकाश वर्णवाल, सिटी मिशन मैनेजर सुधीर कुमार हिमांशु,सहायक लोक स्वछता पदाधिकारी सुमित कुमार,संजीव कुमार मिश्रा,सामुदायिक संगठक नितेश चौहान, एवं सीआरपी निशा सिंह ,निशा कुमारी,दीपमाला कुमारी तथा सुशीला देवी आदि उपस्थित थे।