सिवान:विद्या भवन महिला महाविद्यालय में शिक्षकेतर कर्मचारी कन्हैया प्रसाद यादव का विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सिवान : विद्या भवन महिला महाविद्यालय, सिवान में शिक्षकेतर कर्मचारी श्री कन्हैया प्रसाद यादव का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने 3/10/1980 से 28/02/2025 तक महाविद्यालय में प्रयोगशाला वाहक, भौतिकी विभाग के पद पर निष्ठापूर्वक कार्य किया । महाविद्यालय में उनकी सक्रिय सहभागिता हमेशा से रही है।

आज के विदाई सह सम्मान समारोह के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ चंद्र भूषण सिंह ने कन्हैया जी को अंगवस्त्र और माला पहना कर सम्मानित किया साथ ही अपने शुभ कामना संदेश में कहा कि कन्हैया प्रसाद यादव महाविद्यालय के प्रत्येक कार्य में हमेशा तत्परता से सहभागिता निभाते रहे हैं, मैं उनके सुखद भावी पारिवारिक जीवन की मंगलकामना करता हूं।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य एवं सम्प्रति जय प्रकाश विश्विद्यालय जंतु विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रीता कुमारी, डॉ सुधीर कुमार राय, पूर्व प्राचार्य श्री श्याम सुंदर चौधरी ,उपेन्द्र यादव, साहित्यकार मार्कण्डेय दीक्षित, मोहम्मद सग़रुद्दीन , अशोक प्रसाद, महेश्वर प्रसाद, बाबूराम चौधरी ,शिवशंकर प्रसाद सहित महाविद्यालय की डॉ पूजा कुमारी,डॉ रीता शर्मा, डॉ निधि त्रिपाठी, श्रीमती स्वाति सिन्हा, श्री जितेंद्र कुमार प्रसाद,डॉ अर्चना कुमारी, डॉ अंशिका सिंह, डॉ धनेश राम,डॉ सरवत आफरीन, डॉ हुमा कमाल,बद्दीउजमा एवं श्रीमती संगीता, डॉ आशुतोष त्रिपाठी, अभिषेक कुमार, एवं मुन्ना पाण्डेय उपस्थित रहें।

सभी ने कन्हैया प्रसाद यादव जी के उत्तम स्वास्थ्य,एवं सुखद भावी पारिवारिक जीवन की कामना की।

- Sponsored Ads-

Share This Article