सीवान:संदिग्ध पदार्थ पीने से आधा दर्जन से अधिक लोगो की मौत के बाद चारों तरफ हाहाकार, कई लोग गंभीर रूप से बीमार, कई की रौशनी गयी

Arvind Pathak
- Sponsored Ads-

 

सीवान/ महाराजगंज । शराब पीने से मौत के मामले से पूरे इलाके में हाहाकार से मची हुई है । मिली जानकारी के मुताबिक जहरीला पदार्थ पीने से अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 25 लोगों की तबियत बिगड़ी हुई है, जिसमें 3 व्यक्ति को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है। जबकि 22 लोगों का अभी भी सदर अस्पताल सीवान में इलाज चल रहा है। उधर, छपरा में भी जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो की खबर चर्चा का विषय बना हुआ है।

घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के कौड़ियां पंचायत वैश्य टोली और मांगढ़ आसपास के गांवों की है। स्थानीय लोगों की माने तो एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जहरीले शराब पीने से मौत हुई है।धीरे-धीरे मौत का आंकड़ा बढ़ता जाएगा यह शंका लोगों में बनी हुई है। महाराजगंज के एसडीएम अनिल कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया शराब पीने से मौत लग रहा है।

- Sponsored Ads-

मृतकों में रामू राय 40
पिता: विशुन देव राय
माघर,भगवानपुर हाट, मोहन साह(रास्ते में मौत)
पिता: गंगा साह
माघर,भगवानपुर हाट, रवींद्र सिंह, पिता बृजमोहन सिंह
कौड़ियां 22 टोला
भगवानपुर हाट, बिट्टू सिंह
पिता:बीरेंद्र सिंह
कौड़ियां भगवानपुर हाट, लगन मुसहर 80
पिता:सोमारी मुसहर
खैरा
भगवानपुर हाट, प्रदीप मांझी
पिता:जलेश्वर मांझी तथा
रघुनाथ राम 55
पिता:लुटावन राम
माघर,भगवानपुर हाट कौड़ियां,भगवानपुर हाट शामिल हैं। इसके अलावा के अलावा विलासपुर और सरसैया में भी कुछ लोगों के मरने की बातें कही जा रही है। लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि इस घटना में सबसे पहले वैश्य टोला के अरविंद सिंह की रात में ही मौत हो गई। जिसका आनन–फानन में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं 9 लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। डीएम मुकुल कुमार गुप्ता और एसपी अमितेश कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की जरूरी निर्देश दिये। पुलिस मामले के तह तक जाने के लिए मुस्तैद दिखी। सिवान् और सारण पुलिस संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी कर रही है। समाचार मिलने तक मामले मे अभी तक 9 लोगो को हिरासत मे लिया गया है।

घटना के बाद महाराजगंज के एसडीएम और एसडीपीओ घटना स्थल पर पहुंच पर मामले की जांच की। इधर लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। लोगों का आरोप है कि पुलिस की जानकारी में शराब की अवैध कारोबार चल रहा था, लेकिन पुलिस ने कभी इसे रोकने की कोशिश नहीं की, शायद समय पर रोक दी होती तो इतनी बड़ी घटना न होती।

आज से लगभग डेढ़ साल पहले भी भगवानपुर में आधा दर्जन लोग जहरीली शराब के शिकार हुए थे । ऐसे में यदि कड़ाई से पेश आया गया होता तो शायद जो आज यह आंकड़ा दर्जनों पार कर गया है न होता। मृतक और अस्पताल मे भर्ती लोगो मे 1.रामू राय 40(रास्ते में मौत पटना जाने के क्रम में)
पिता: विशुन देव राय
माघर,भगवानपुर हाट
2.मोहन साह(रास्ते में मौत)
पिता: गंगा साह
माघर,भगवानपुर हाट
3.विवेक कुमार 40
पिता:दुर्गा ठाकुर
कौड़ियां भगवानपुर
4.दिनेश कुमार राम 35
पिता:महेश राम
माघर
भगवानपुर हाट
5.मूनतुन
पिता:लगन रावत
खैरा भगवानपुर हाट
6.अरुण रावत
पिता:शिवनाथ रावत
सुधरी
भगवानपुर हाट
7.विद्या कुमार
पिता: सुमन
खैरा
भगवानपुर हाट
8.सोनू कुमार
पिता: उमेश साह
लकड़ी नवीगंज
9.मनोज महतो
मोहन लाल
सागर सुल्तानपुर
10.हरेंद्र प्रसाद
पिता: रंगीला महतो
कौड़ियां भगवानपुर हाट
11. रवि शंकर शाह
पिता: चंद्रदेव शाह
वैश्य टोला माघर
भगवानपुर हाट
12. अनिल कुमार
पिता: स्व.मुख्तार
माघर, भगवानपुर हाट
13.सुनदेव राय
पिता: चंद्र देव रावत
सागर सुल्तान पुर,भगवानपुर हाट
14.जय शंकर शर्मा
पिता:गुलाटी शर्मा
सागर सुल्तान पुर
भगवानपुर हाट
15.पुलिस दास
पिता: रामजी दास
कौड़ियां भगवानपुर हाट
16. दीपक कुमार
पिता: दिलीप कुमार गुप्ता
लक़डी नवीगंज
17. हरेंद्र प्रसाद
पिता: रंगीला महतो
माघर, भगवानपुर हाट
18.राज कुमार मांझी
पिता:कपिल मांझी
खैरा
19.नवल रावत
पिता: बलराम रावत
खैरा मुसहर टोली
भगवानपुर
21. शैलेश यादव
पिता बैजनाथ यादव
सागर सुल्तानपुर भगवानपुर हाट
22. मनोज राय
पिता जोगेंद्र राय
सागर सुल्तानपुर, भगवानपुर हाट
23. बैजनाथ रावत 75
पिता: हीरामन रावत
खैरा भगवानपुर हाट
24. जगदीश रावत
पिता: गुलाब रावत
खैरा ,भगवानपुर हाट
25. उपेंद्र मुसहर
पिता: प्रभु महतो
खैरा, भगवानपुर हाट 26.अर्जुन नट 50
पिता:गणेश नट
राजपुर,भगवानपुर हाट
27.चंदन नट 21
पिता:अर्जुन नट
राजपुर,भगवानपुर हाट
28.भवाली साह
पिता:नथुनी साह
माघर,भगवानपुर हाट
29.अरुण प्रसाद 49
पिता:हीरालाल प्रसाद, कौड़ियां
भगवानपुर हाट
30.रामेश्वर रावत 79
पिता:रघुनाथ रावत
कौड़ियां,भगवानपुर हाट
31.शेषनाथ साह
पिता:बृजनाथ साह
कौड़ियां, भगवानपुर हाट शामिल है।

- Sponsored Ads-

Share This Article