सिवान: खेलमंत्री जितेंद्र रॉय के सिवान आगमन पर डीसीएबी के अध्यक्ष राकेश कु. गुप्ता ने बुके देकर किया स्वागत

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

सिवान:बिहार खेलमंत्री जितेंद्र रॉय के सिवान आगमन पर डिफरेंटली–एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बुके देकर स्वागत किया। विकसित हो कि सरकार ने बिहार में खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल विभाग का गठन किया है ।जिसमें सूबे के प्रथम खेल मंत्री जितेंद्र राय बने हैं।

डीसीएबी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि बिहार में खेल विभाग के गठन से खेल के विकास में तेजी आएगी। बिहार में दिव्यांग क्रिकेट का भी भविष्य सुनहरा रहने वाला है।

- Sponsored Ads-

खेल मंत्री का स्वागत करने के अवसर पर उत्तरी बिहार जोन के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह एवं सिवान जिला उपाध्यक्ष निरंजन कुमार भी मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-

Share This Article