सिवान : विद्या भवन महिला महाविद्यालय के प्राचार्य ने किया शिक्षकों को सम्मानित

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सिवान के विद्या भवन महिला महाविद्यालय सिवान में गत शनिवार को आयोजित विवेकानंद जयंती समापन समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन से महाविद्यालय प्रशासन अत्यंत उत्साहित है । प्राचार्य प्रो.(डॉ.) चंद्र भूषण सिंह ने इस सफल आयोजन का सारा श्रेय महाविद्यालय के कर्मचारियों को दिया है।

उनका कहना है कि किसी भी संस्था में आयोजन की सफ़लता सभी कर्मचारियों की एकता एवं सकारात्मक सोच को दर्शाती है।ये सब के सम्मिलित लगन और मेहनत का परिणाम ही रहा ,इतना भव्य और सफ़ल आयोजन के साक्षी हमसभी रहें।

- Sponsored Ads-

ग़ौरतलब है कि विवेकानंद जयंती समापन समारोह की अध्यक्षता जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति प्रो . डा. परमेंद्र कुमार वाजपेई जी ने किया था और इसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री मंगल पांडेय जी, माननीय मंत्री,स्वास्थ्य एवं विधि विभाग, बिहार सरकार रहे।

प्राचार्य ने कहा कि इस आयोजन में महाविद्यालय कीडॉ. पूजा कुमारी,डॉ. रीता शर्मा, डॉ. निधि त्रिपाठी, स्वाति सिन्हा,डॉ जितेंद्र कुमार प्रसाद,डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. पूजा तिवारी, डॉ. धनेश राम, डॉ. सरवत आफरीन, डॉ. हुमा कमाल, डॉ. इरम अल्ताफ, डॉ. मनीषा ठाकुर, डॉ. मीरा गुंजन, डॉ.पूजा रानी, शमशुल आरफीन, बद्दूज्जमा,श्रीमति संगीता कुमारी, मुन्ना पाण्डेय, श्री अशोक प्रसाद,श्री कन्हैया यादव इन सबकी महती भूमिका रही है।साथ ही महाविद्यालय की पूर्व प्रयोग प्रदर्शक श्रीमती नीरा कुमारी की भी इस आयोजन में महती भूमिका रही। प्राचार्य ने सबके लिए शुभकामना प्रेषित किया है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment