सिवान:विद्या भवन महिला कॉलेज मे स्वामी विवेकानंद जयंती समापन समारोह का उद्घाटन सयुंक्त रूप से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय एवं जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति प्रो. डॉ. परमेंद्र कुमार वाजपेई ने किया

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सिवान:आज दिनांक 21.02.2026 को सिवान जिले के विद्या भवन महिला महाविद्यालय सिवान में “विवेकानंद जयंती समापन समारोह” के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति प्रो. डॉ. परमेंद्र कुमार वाजपेई ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मंगल पांडेय जी, माननीय मंत्री, स्वास्थ्य एवं विधि , बिहार सरकार रहे।


कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती और विवेकानंद जी चित्र के पुष्प अर्पण से हुआ । स्वागत उद्बोधन प्राचार्य प्रो चंद्र भूषण सिंह ने किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष महोदय का स्वागत अंगवस्त्र,पौधा और मोमेंटो , और प्रशस्ति देकर किया मुख्य अतिथि मंगल पांडेय के प्रशस्ति पत्र का वाचन श्री जीतेन्द्र प्रसाद ने किया,वही अध्यक्ष प्रो. डॉ. परमेंद्र वाजपेई के प्रशस्ति पत्र का वाचन डॉ.पूजा कुमारी ने किया ।इसके बाद महाविद्यालय की छात्राओं अंजली,पिंकी,और अन्वेषा द्वारा जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलगीत का गायन किया गया।

- Sponsored Ads-

पुनः शोभा, पुष्पांजलि,रिया, सुप्रिया,माधुरी ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। संस्कृति कार्यक्रम की श्रृंखला में भारत की महान महिला विभूतियों के व्यक्तित्व की प्रस्तुति हुई।” मैं भारत का आईना हूं” नृत्य की प्रस्तुति मधुप्रिया, संध्या ,वंदना, मुस्कान, प्रधा आदि ने किया। “मैं शक्ति हूं” “बेटी हिंदुस्तान की , “मुझे क्या बेचेगा रुपया आदि मनमोहक प्रस्तुति महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा दिए गए।

मुख्य अतिथि माननीय मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में विवेकानंद जी को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को याद किया। अध्यक्षीय वक्तव्य में कुलपति महोदय ने महाविद्यालय की बच्चियों की सराहना किया। उन्होंने कहा कि विवेकानंद जी के आदर्श हमें आत्मबल प्रदान करते हैं। समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन डॉ अंशिका सिंह,एवं पूजा तिवारी ने किया।


कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ अंशिका सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. निधि त्रिपाठी ने किया।इस अवसर महाविद्यालय में शहर कई समाजसेवीयो एवं शिक्षाविद अन्य महाविद्यालय के प्राचार्य की भी गरिमामई उपस्थिति रही। सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की डॉ.रीता शर्मा, स्वाति सिन्हा, डॉ. धनेश राम, डॉ. सरवत आफ़रीन, डॉ. हुमा कमाल, डॉ.इरम अल्ताफ, डॉ.मनीषा ठाकुर, डॉ. मीरा गुंजन,डॉ. पूजा रानी , शमशुल आर्फिन, बड़ीउज्जमा एवं संगीता मुन्ना पांडेय, अशोक प्रसाद, श्री कन्हैया यादव सबकी महती भूमिका निभाई।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment