हाजीपुर: जरूरतमंदों के बीच समाजसेवी ने किया कम्बल वितरण

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव /संजय(हाजीपुर)-हाजीपुर प्रखंड के बहुआरा पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में अमोद अलंकार फाऊंडेशन के सचिव,हाजीपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी कृष्ण भगवान सोनी के द्वारा करीब 200 से अधिक जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया।

 

इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि गरीबों को कम्बल वितरण कर एक छोटा सा प्रयास किया गया है। आगे भी हमारे द्वारा इस तरह का कार्यक्रम होता रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी ज्यादा थंड है।

- Sponsored Ads-

 

ऐसे में अन्य संस्थानों एवं समासेवियों को आगे आना चाहिए। कृष्ण भगवान सोनी ने कहा कि लोगों को इस भीषण ठंड में यह कंबल वितरण एक छोटा सा प्रयास है। कार्यक्रम का संचालन प्रेम कुमार झा ने किया। इस मौक़े पर पंचायत समिति,गुड़िया कुमारी उर्फ़ गुड्डी, सुशील जी, ज्वाला कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। कम्बल लेने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article