भागलपुर: बिहार के खेल मंत्री ने मुख्य पार्षद को दी बधाई

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव /भागलपुर डेस्क:  अकबरनगर   बिहार में नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद जीते प्रत्याशियों का शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया। सभी प्रत्याशी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के साथ ही अगले पाँच सालों के लिए अपने-अपने क्षेत्र के बेहतरी के लिए विकास के कामों में जुट गए हैं। वही नगर पंचायत अकबरनगर में भी नप चुनाव संपन्न होने के बाद शुक्रवार को सभी जीते प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया।

 

जिसके बाद सभी जीते प्रत्याशी क्षेत्र के विकास को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयास करने लगे हैं।वही शनिवार को नगर पंचायत अकबरनगर के मुख्य पार्षद की किरण देवी को बिहार के खेल मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने फोन पर वीडियो कॉल के जरिए चुनाव में जीत एवं शपथ लेने के बाद सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं एवं बधाई दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप पर जनता ने भरोसा किया है।

- Sponsored Ads-

 

पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा करें। इस दौरान उन्होंने बताया कि खेल मंत्री जितेंद्र कुमार राय से दूरभाष पर वीडियो कॉल के जरिए बात हुई उन्होंने सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दिया है। साथ उन्होंने ने बताया कि क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल मंत्री से पहल करने की बात कही। खेल मंत्री ने हरसंभव क्षेत्र में खेल से जुड़े गतिविधियों पर शत-प्रतिशत पहल करने का आश्वासन दिया है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article