दरभंगा: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार दरभंगा पहुंच रहे

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव / सुभाष शर्मा की रिपोर्ट दरभंगा – बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार दरभंगा पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर उनके साथ जदयू से भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह रहेंगे। भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए जोरदार तैयारी कर रखी है। प्रदेश अध्यक्ष का यह सम्मेलन महागठबंधन के सभी घटक दलों मुख्य तौर पर आरजेडी और जेडीयू से भाजपा में शामिल हो रहे दरभंगा के नेता के लिए रखा गया है।

राजनीतिक जानकारों की माने तो यह कार्यक्रम महागठबंधन के लिए सर दर्द बनने जा रहा है। खासकर राजद के लिए क्योंकि राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्धकी के बेहद करीबी माने जाने वाले संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह आज राजद का साथ छोड़कर बीजेपी का हाथ थामने जा रहे है। दरअसल, पिछले विधानसभा के चुनाव के दौरान संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह राजद की ओर से अपनी उम्मीदवारी की मांग की थी। लेकिन राजद ने उनकी इस मांग को ठुकरा दिया था। जिसके बाद से संजय सिंह लगातार राजद से खफा चल रहे थे।

- Sponsored Ads-

ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या बीजेपी अलीनगर विधानसभा के वर्तमान भजपा विधायक मिश्री लाल यादव की जगह संजय सिंह को लाने की तैयारी कर रही है। संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह पिछली विधानसभा चुनाव में अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी से चुनाव लड़े थे। लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। वही राजनीतिक जानकारों की माने तो आनंद मोहन के जेल से बाहर आने के बाद उनकी नजदीकी महागठबंधन से काफी ज्यादा है।

जिसे देख भाजपा मिथिलांचल में राजपूत की वोट बैंक को अपने पाले में लाने के लिए ज्यादा से ज्यादा राजद के राजपूत के नेताओं को अपने खेमे में शामिल करने में जुटी है। वही दूसरी तरफ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के दरभंगा आगमन पर राज परिवार के साथ नजदीकी ने दरभंगा राज परिवार के कपिलेश्वर सिंह के बारे में बीजेपी ज्वाइन करने की चर्चा जोरों पर थी। जिससे मिथिलांचल के ब्राह्मणों की वोट भाजपा के खेमे में बनी रहे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article