नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिम बंगाल इकाई के प्रदेश अध्यक्ष विमल देव गुप्ता पहुंचे सिवान, पत्रकारों ने किया भव्य स्वागत

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सिवान। नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पश्चिम बंगाल इकाई के प्रदेश अध्यक्ष विमल देव गुप्ता शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर सिवान पहुंचे। बिहार आगमन पर संगठन के सिवान जिला इकाई ने उनका स्वागत किया। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता और संगठन सचिव अभिषेक श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव नीरज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद पाठक और दीनबंधु सिंह ने संयुक्त रूप से अंगवस्त्र देकर अभिनंदन किया।

 

इस दौरान विमल देव गुप्ता ने कहा कि देशरत्न राजेंद्र प्रसाद के गृह जिला सिवान आगमन मेरा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन पूरे देश में पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

- Sponsored Ads-

मौके पर सारण प्रमंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार, उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान सिवान जिला अध्यक्ष मणिकांत पांडेय, जिला सचिव आबिद राज, संगठन सचिव अमित सिंह, मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता व पौरुष कुमार मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-

Share This Article