बिहार न्यूज़ लाइव गोपालगंज संवाददाता दीपक कुमार दुबे की रिपोर्ट/ गोपालगंज – बिहार प्रदेश जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा मिशन 2024 को सफल बनाने के लिए प्रदेश महासचिव सह गोपालगंज पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल को सिवान जिले के गोरिया कोठी विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।
पार्टी द्वारा दिए गए जिम्मेवारी गोरिया कोठी विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने पर प्रमोद कुमार पटेल ने पार्टी के सर्वमान्य नेता विकास पुरुष मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है , वही प्रमोद कुमार पटेल को गोरिया कोठी विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए श्री पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
पार्टी के सांसद सह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ आलोक कुमार सुमन, पूर्व मंत्री सह राष्ट्रीय महासचिव रामसेवक सिंह , विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो0 त्रिभुवन सिंह, राम आशीष सिंह, अनुग्रह नारायण दुबे, राधेश्याम सहनी, ललन मांझी, राघव सिंह, योगेंद्र राम, परवेज आलम खां, अमित सिंह, अमरेंद्र कुमार बारी, इबरार खान, राजन मांझी, अब्दुल अहद, मुकुल कुमार बारी, पंकज कुमार पटेल, नंदलाल मौर्य, शशि भूषण प्रसाद, अशोक गुप्ता, मो0 तोहिद , साहेब जाद अली , अर्जुन आजाद, उमेश प्रसाद कुशवाहा, दिलीप सिंह कुशवाहा, डा राज किशोर सिंह , बलिराम प्रसाद , उदय सिंह पटेल, अभिषेक पटेल ,बबलू कुमार पटेल, रविंद्र कुमार, शैलेश कुमार तिवारी , एजाज अहमद , सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कहां की श्री पटेल के प्रभारी बनने से गोपालगंज, सिवान, छपरा में संगठन और मजबूत होगा और पिछड़ा अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक एवं कमजोर वर्गों में पार्टी विशेषकर और मजबूत होगी।