भागलपुर: हत्या कांड का सफल उद्भेदन, 05 गिरफ्तार।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

भागलपुर,बिहार न्यूज़ लाईव। मंगलवार को भागलपुर पुलिस ने हत्या कांड का सफल उद्भेदन कर 05 आरोपी को गिरफ्तार किया। बीते 03 मार्च को संध्या करीब 07:30 बजे ग्राम-सतपरैया थाना-शाहकुंड के निवासी मिथलेश कुमार की अपराधियों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई।इस सम्बन्ध में सजौर थाना कांड सं0-01/2024 सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया।
उक्त कांड में त्वरित अनुसंधान एवं गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी तथा पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त सौरभ कुमार साह एवं अंजली कुमारी को शाहकुंड थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। तकनिकी एवं भौतिक अनुसंधान के क्रम में कांड में संलिप्त मनोज साह, मिथुन कुमार एवं विनय यादव को भी गिरफ्तार किया गया।कांड का अनुसंधान जारी है तथा अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।
घटना का कारण- प्रेम प्रसंग में षड्यंत्र रचकर हत्या। गिरफ्तारी में
सौरभ कुमार साह पिता सियाराम साह, कसवा खेरही
अंजली कुमारी जो मृतक की पत्नी है। मिथुन कुमार पिता गोपाल मंडल अठगामा
विनय यादव पिता विजय यादव, कोल्हाचक,मनोज साह पिता पुलिस साह हरियो सभी भागलपुर को गिरफ्तार किया गया।वही सौरभ कुमार साह का आपराधीक इतिहास रहा है।


शाहकुंड थाना कांड सं0-45/22 जो आवश्यक वस्तु अधिनियम से संबंधित है। मनोज साह का आपराधीक इतिहास रहा है।

- Sponsored Ads-

शाहकुंड थाना कांड सं0-24/21 जो हत्या ,एस०सी०,एस०टी० एक्ट एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित है।बरामदगी में घटनास्थल से गोली का एक खोखा एवं अभियुक्तों के पास से 04 मोबाईल जप्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी तथा पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में गठित
टीम में पु०अ०नि० सूरज सिंह, थानाध्यक्ष, सजौर थाना।
पु०नि० जयनाथ शरण, थानाध्यक्ष, शाहकुंड थाना।
पु०नि० रंजीत कुमार, डी०आई०यू० प्रभारी ,पु०अ०नि० सुशील राज, डी०आई०यू०।
पु०अ०नि० बहादूर राय, सजोर थाना,परि० पु०अ०नि० डिंपल कुमारी, सजौर थाना।सि०-बच्चन राम, अभिमन्यू सिंह, रजनीश कुमार सभी डी०आई०यू० ।
सशस्त्र बल शाहकुड एवं सजौर थाना शामिल थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article