आभूषण चोरी मामले में पुलिस अधीक्षक ने किया घटना स्थल का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

डॉo संजय (हाजीपुर)-पुलिस अधीक्षक,वैशाली, शुभांक मिश्रा द्वारा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित आभूषण चोरी की घटना (सदर थाना कांड संख्या-392/26) के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए साक्ष्यों का अवलोकन किया गया तथा अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की गई।

- Sponsored Ads-

पुलिस अधीक्षक ने सदर थानाध्यक्ष को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 एवं जिला आसूचना इकाई के साथ गठित विशेष टीम के माध्यम से वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए कांड का शीघ्र उद्भेदन सुनिश्चित करने तथा घटना में संलिप्त अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी संभावित पहलुओं पर गहन जांच कर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment