तरैया:दुर्गा मंदिर के 75 वे वर्षगांठ पर शतचंडी यज्ञ का हुआ आयोजन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

Saran:प्रखंड के भटगाई गांव स्थित दुर्गा मंदिर के 75 वे वर्षगांठ के अवसर पर भव्य श्री शतचंडी यज्ञ का आयोजन श्री नारद बाबा के सानिध्य में किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन जिला पार्षद हरिशंकर सिंह,मुखिया ओम प्रकाश कुमार व विनोद कुमार सिंह एवं गुड्डू सिंह,कृष्णा सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।यज्ञ का आयोजन 12 से 17 अक्तूबर तक होगा। यज्ञ के शुभारंभ को लेकर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।

 

कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु भक्त पीले परिधान में गाजे बाजे के साथ देवी देवताओं के जयकारा लगाते हुए शामिल हुए। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकल कर गंडकी नदी के तट पर पहुंची जहां नरेंद्र मिश्रा के वैदिक मंत्रोचारण के साथ जलभरी की गई।

- Sponsored Ads-

जलभरी कर कलश यात्रा यज्ञ स्थल पहुंची।उसके बाद श्री शतचंडी यज्ञ प्रारंभ हुआ।मुख्य यजमान पूर्व मुखिया अरुण कुमार सिंह के साथ सुनील सिंह, सुबोध सिंह,अनिल सिंह, अवधेश सिंह,राजदेव सिंह,मनु श्रीवास्तव सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
Share This Article