भागलपुर: शिक्षको को राज्यकर्मी का दर्जा मिलना,भाजपा के कड़े संघर्ष और आंदोलन का परिणाम है:-संतोष कुमार

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की भाजपा के दबाव के आगे नीतीश कुमार ने नियोजित शिक्षकों को दिया राज्य कर्मी का दर्जा।भाजपा शुरू से ही नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी के दर्जा देने के पक्ष में थी लेकिन बिहार की महागठबंधन सरकार ने उसे असंवैधानिक बता कर टाल मटोल कर रही थी।उन्होंने कहा की जब नियोजित शिक्षक लंबे समय से राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग रहे थे तो राज्य की सरकार उस मांग को असंवैधानिक बता कर पटना की सड़कों पर पानी का बौछार और दौड़ा-दौड़ाकर शिक्षकों पर लाठी का प्रहार कर रही थी।

 

लेकिन आज मुख्यमंत्री को खिसकते जनाधार एवं भाजपा के दबाव के आगे सुशासन बाबू का हृदयपरिवर्तन ही नहीं, वहीं असंवैधानिक मांग को संवैधानिक मानना पड़ा। 13 जुलाई क़ो भाजपा कार्यकर्ताओं पर सरकार ने बर्बरतापूर्ण कातिलाना हमला किया था।भाजपा जिला मिडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने कहा की नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलने पर भाजपा परिवार की ओर से ढ़ेरों बधाई व शुभकामनाएं और आपके लंबे संघर्ष को सलाम।

- Sponsored Ads-

भाजपा बिहार के विकास के साथ ही बिहारवासियों के हितों के लिए सदैव संघर्ष के लिए तत्पर रहने वाली पार्टी है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article