सारण: शिक्षकों का समाज में स्थान ऊंचा, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका अहम : अनिल….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क:  छपरा नगर. शिक्षकों का समाज में ऊंचा स्थान है,यह शिक्षक ही हैं जो बच्चों के भविष्य निर्माण की आधारशिला रखते हैं और एक बेहतर और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं. 

          उक्त बातें छपरा शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिल कुमार ने श्यामचाक आदर्श कॉलोनी स्थित संजीवनी संस्कार स्कूल के प्रांगण में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में कही.        

- Sponsored Ads-

            उन्होने आगे कहा कि शिक्षकों के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती. उन्होंने देश में गुरू शिष्य परंपरा को फिर से स्थापित किये जाने की अवशयकत पर बल दिया ताकि बच्चों के बेहतर व सफल भविष्य का निर्माण हो सके. डॉ अनिल ने बताया की समाज के साथ देश की समृद्धि में शिक्षकों का योगदान महत्वपूर्ण है, हमे उनका सम्मन करना चाहिए. उन्होंने गुरुओं को परमात्मा से ऊपर की संज्ञा दी.

        वहीं डॉ विशाल कुमार ने कहा कि एक विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक एक ऐसा महत्वपूर्ण इंसान होते हैं, जो अपने ज्ञान, धैर्य, प्यार और देखभाल से उसके पूरे जीवन को एक सकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं. एक शिक्षक ही वह व्यक्ति होते हैं, जो अपने विद्यार्थी को सबसे उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध करा उनके भविष्य को आकार देते हैं. हर विद्यार्थी की शिक्षा में एक शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है. 

         समारोह की शुरुआत  पूर्व राष्ट्रपति और शिक्षाविद डॉ.  सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई. साथ ही केक काट कर शिक्षक दिवस का आनंद उठाया. 

          इस अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षिकाओ को डॉ अनिल कुमार ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इस सम्मान के लिए सभी शिक्षक शिक्षिकाओ ने डॉ अनिल कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया.

       मौके पर एसबीआई बैंक के मुख्य प्रबंधक कुणाल कपूर, शैलेन्द्र कुमार सिंह उर्फ चुलबुल सिंह, स्कूल के प्राचार्य रणजीत भगत, वकील अभय राय, डॉ अनिल कुमार, डॉ विशाल कुमार, शिक्षिका ऋतु ठाकुर, ज्योति सिंह, कमलेश कुमार, चिंटू कुमार, शैलेश कुमार यादव, आदि उपस्थित रहे.

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article