सारण: राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने टेनी खां…..

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क:  प्रखंड के शाहनेवाजपुर गांव स्थित राजद कार्यालय सह पचभिंडा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मो.आजाद उर्फ टनटन के आवास पर शनिवार को तरैया, इसुआपुर व मढ़ौरा प्रखंडों के राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ।

 

राजद के प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया तारकेश्वर राय की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से तरैया अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर मो.अली उर्फ टेनी खान को मनोनित किया गया।

- Sponsored Ads-

 

वहीं इसुआपुर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मजरूल हक उर्फ बबलू व मढ़ौरा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष पद पर ताजुद्दीन को मनोनित किया गया।

 

उक्त मौके पर राजद प्रदेश उपाध्यक्ष सिपाही लाल महतो,पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद राय, कोषाध्यक्ष मो.आजाद,मन्नान खान,गुड्डू कुशवाहा,रामचन्द राम,मुमताज खां,भोला खान, जलालुद्दीन,रियाजुद्दीन अंसारी, मो.अलिमुल्लाह,सैयद,अख्तर, इमरान खान,मजरूल हसन सहित अन्य उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article