23 दिसंबर 2023 को मुंबई में होगा 18 वां भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड का आयोजन, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव भोजपुरी डेस्क: भोजपुरी सिने जगत से जुड़े निर्माता, निर्देशक, कलाकार और टेक्निशियंस को सम्मानित करने का उत्सव एक बार फिर से आने वाला है। जी हां, वर्ष 2005 में शुरू भोजपुरी फिल्म अवार्ड का कारवां अब अपने 18 वां संस्करण में पहुंचने को तैयार है। यानी 18 वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 की घोषणा कर दी गई है। इस बार यह फिल्म अवॉर्ड समारोह 23 दिसंबर 2023 को मुंबई के मलाड स्थित अथर्व ऑडिटोरियम में होगा। इसकी जानकारी भोजपुरी फिल्म अवार्ड के संस्थापक अध्यक्ष श्री विनोद कुमार गुप्ता ने दी।

विनोद कुमार गुप्ता ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि 2023 में भोजपुरी सिनेमा के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित जूरी – बेस्ड अवार्ड समारोह, अपने अट्ठारवें साल में प्रवेश किया है। 18 वें भोजपुरी  फिल्म अवार्ड में उन फिल्मों को शामिल किया जायेगा, जो 1 जनवरी 2022 से लेकर 31 दिसंबर 2022 तक सिनेमा हॉल में रिलीज़ की गयी  हैं। अवार्ड समारोह 23 दिसंबर 2023 को शाम 6 बजे से आयोजित होगा, जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारिख 25 नवंबर 2023 है। इस दौरान ज्यूरी द्वारा चुनी फिल्मों की घोषणा दिसंबर के पहले सप्ताह में की जाएगी।

आपको बता दें कि अवार्ड समारोह के निर्देशक अरशद अशफाक खान इस साल भी अवार्ड समारोह के निर्देशन की कमान सम्भालेंगें। 18वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह में भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सितारों का दिल छू लेने वाला परफॉरमेंस भी आकर्षण का केंद्र होगा। हर साल की तरह भोजपुरी सिनेमा के निर्माता, निर्देशक, टेक्निशियंस और बड़े सितारे अवार्ड समारोह में उपस्थित होकर समारोह की गरिमा को सुशोभित करेंगे।  प्रवेश फॉर्म्स भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स के दफ्तर, 208, Nadiadwala Market, Near Rly Station Malad East, Mumbai शाम 6 बजे तक प्राप्त किये जा सकते है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article