सारण: भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा के द्वारा एसडीएस पब्लिक स्कूल छपरा में नारी शक्ति वंदन कनक्लूडिंग कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को लाइव प्रसारण के माध्यम से सुना गया

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा के द्वारा एसडीएस पब्लिक स्कूल छपरा में नारी शक्ति वंदन कनक्लूडिंग कार्यक्रम के तहत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को लाइव प्रसारण के माध्यम से सुना गया

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: भारतीय जनता पार्टी, सारण महिला मोर्चा के द्वारा एसडीएस पब्लिक स्कूल छपरा में नारी शक्ति वंदन कनक्लूडिंग कार्यक्रम के तहत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को लाइव प्रसारण के माध्यम से सुना गया।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती पूजा शर्मा जी ने किया । जिलाध्यक्ष ने बताया कि महिला मोर्चा द्वारा आज सारण जिले के सभी 39 मंडलों में इस लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में छपरा के माननीय विधायक श्री सी० एन० गुप्ता जी, एसडीएस कॉलेज के निर्देशक श्री अरुण कुमार सिंह जी, पूर्व मेयर श्रीमती राखी गुप्ता, युवा मोर्चा के चरणदास जी, नगर अध्यक्ष राजेश फैशन जी, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री निभा कुमारी, जिला मंत्री अल्पना सोनी, सभी जिला पदाधिकारी सहित दर्जनों महिलाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित थें।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article