रामनवमी पर प्रशासन का दिख रहा असर,चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

डॉ संजय (हाजीपुर)-रामनवमी पर्व के मद्देनजर वैशाली पुलिस द्वारा जिले के सभी संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों, मंदिरों, जुलूस मार्गों तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।सभी स्थानों पर वरीय पदाधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण एवं गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है।

विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात नियंत्रण तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस बल मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है।

- Sponsored Ads-

वैशाली पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना/डायल 112 पर दें।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment