ऐतिहासिक गांधी आश्रम में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई महात्मा गांधी तथा लालबहादुर शास्त्री की जयंती

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

डॉ० संजय (हाजीपुर)-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह (भा . प्र . से .) ने ऐतिहासिक गांधी आश्रम का भ्रमण कर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।

इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा गांधी आश्रम, संग्रहालय एवं गांधी स्मारक पुस्तकालय की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए इनके संरक्षण एवं विकास की संभावनाओं का जायजा लिया।

- Sponsored Ads-

इस अवसर जिला पदाधिकारी, वर्षा सिंह ने कहा कि “महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक हैं। गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के माध्यम से समाज को नई दिशा दी। गांधी आश्रम जैसी ऐतिहासिक धरोहरें हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों और गांधी जी के विचारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

इन ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण एवं विकास के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।”उन्होंने जिलेवासियों से गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा स्वच्छता, सद्भाव, अहिंसा एवं सेवा की भावना को मजबूत करने की अपील भी की।

गांधी जयंती के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने सर्वप्रथम दीप नारायण सिंह संग्रहालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने गांधी आश्रम की स्थापना के इतिहास, महात्मा गांधी के वैशाली से संबंध तथा जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इसके बाद जिला पदाधिकारी ने गांधी स्मारक पार्क में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने गांधी स्मारक ट्रस्ट की गतिविधियों की जानकारी ली तथा गांधी आश्रम के सुधार, संरक्षण एवं विकास के लिए आवश्यक सुझाव मांगे।जिला पदाधिकारी ने गांधी आश्रम की देखरेख से जुड़े प्रतिनिधियों से भी आश्रम के विकास एवं रखरखाव के संबंध में सुझाव प्राप्त किए।

उन्होंने गांधी आश्रम की ऐतिहासिक महत्ता को देखते हुए इसके संरक्षण एवं विकास की दिशा में आवश्यक पहल पर जोर दिया। जिला पदाधिकारी ने गांधी स्मारक पुस्तकालय का निरीक्षण किया तथा पुस्तकालय की गतिविधियों एवं उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली।

उन्होंने पुस्तकालय के विकास के लिए आवश्यक सुझाव दिए तथा निरीक्षण पुस्तिका में अपने विचार भी अंकित किए।जिला पदाधिकारी ने गांधी स्मारक पुस्तकालय परिसर स्थित पूर्व सैनिकों के लिए संचालित ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक का भी भ्रमण किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा चिकित्सा सेवाओं का जायजा लिया।कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त, कुंदन कुमार, हाजीपुर अनुमंडल पदाधिकारी, विशाल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment