राजद कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाईव पटना डेस्क:  आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह जी की अध्यक्षता में मनाई गयी। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और शांति के पुजारी थे। उन्होंन धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए अपने प्राण तक की आहूति दे दी। आजादी की लड़ाई को मुकाम तक पहूँचाया तथा देश को अंग्रेजों के चंगुल से छुटकारा दिलाया। दलितों एवं कमजोर वर्गो के उत्थान के लिए उन्होंने जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। छुआ छूत और ऊँच-नीच के विभेद को मिटाने एवं समरस समाज की स्थापना में उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।

इन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जय जवान, जय किसान के नारों के साथ किसानों और जवानों को एक साथ सम्मान देने तथा उनके द्वारा किये गये कार्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता बतायी और कहा कि जहां किसान अन्न पैदा करके हमारे लिए भोजन की व्यवस्था करते हैं वहीं जवान सीमा की रक्षा करते हैं।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम रजक, कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश पासवान, श्री विनोद श्रीवास्तव, विधायक मनोज यादव, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, पूर्व विधयक श्री राजेन्द्र राम, श्री आजाद गांधी, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 उर्मिला ठाकुर, सारिका पासवान, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, भाई अरूण कुमार, डाॅ0 कुमार राहुल सिंह, खुर्शीद आलम सिद्दिकी, बल्ली यादव, प्रमोद कुमार राम, अभिषेक कुमार सिंह, डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, मुकुंद सिंह, देवुनी सिंह यादव, निर्भय अम्बेदकर, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अरविन्द कुमार सहनी, कुमर राय, विजय कुमार यादव, अनिल कुमार साधु, महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, महताब आलम, डाॅ0 लालदेव, डाॅ0 प्रमोद कुमार सिंह, उपेन्द्र चन्द्रवंशी, जेम्स कुमार यादव, अरूण कुमार यादव, उपेन्द्र पासवान, अशोक यादव सहित कई नेता-कार्यकर्ता शामिल थे।

- Sponsored Ads-

Share This Article