समस्तीपुर: शेयर सटिर्फिकेट वितरण के मुख्य अतिथि होंगे खानपुर प्रखंड के निर्वाचन क्षेत्र संख्या-(35) के स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव समस्तीपुर डेस्क: अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर शेयर सर्टिफिकेट वितरण के मुख्य अतिथि खानपुर प्रखंड के निर्वाचन क्षेत्र संख्या (35) के जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह होंगे।बता दें कि बेगुसराय जिला के नावकोठी प्रखंड के रजाकपुर पंचायत में 02.

 

अक्तूबर 2023 को गांधी जयंती के अवसर पर करीब 500 किसानों के बीच जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह के हाथों शेयर सर्टिफिकेट का वितरण किया जायेगा।सनद रहे कि फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन अंतर्गत रूपम फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड,रजाकपुर के द्वारा किसानों के हित में कई तरह के कार्यक्रम चलाई जा रही है।

- Sponsored Ads-

कंपनी द्वारा किसानों को अनुदानित दर पर उत्तम क्वालिटी का खाद, बीज,पेस्टीसाइड उपलब्ध करायी जाती है।वही दूसरी ओर किसानों के उत्पाद को उचित मार्केटिंग की व्यवस्था मुहैया कराती है।ताकि किसानों की आय बढ़ सके।साथ ही समय समय पर किसानों के हितार्थ प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जाती है।तथा गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को कम व्याज पर ऋण भी उपलब्ध करायी जाती है।जिसे किसानों को खेती करने में सहूलियत होगी।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article