बिहार न्यूज़ लाईव अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर डेस्क: खानपुर प्रखंड मुख्यालय के सामने धरना स्थल पर भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने महंगाई, बेरोजगारी, सम्प्रदायिकता मांगो को लेकर राज्यव्यापी आन्दोलन के परिप्रेक्ष्य में खानपुर प्रखंड व अंचल कार्यालय पर माकपा खानपुर लोकल कमिटी बैनर तले 21 सुत्री मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न पंचायतों से जूलुस निकाल कर प्रखंड कार्यालय पहुंचा।जहाँ प्रेमानंद सिंह की अध्यक्षता एवं रामशंकर सक्सेना के संचालन में सभा को सम्बोधित करते हुए माकपा जिला सचिव मंडल सदस्य सत्यनारायण सिंह,उमेश साह,राम ज्ञान राय,सुचिता देवी,यशवंत चौधरी,रणधीर कुमार वर्मा,महेश कुमार,सीताराम महतो,राजेंद्र चौधरी ने कहा की केन्द्र सरकार द्वारा किसान मजदूरो के विरुद्ध नीतियां बनाई जाती है।
सभी जनहितैषी योजना को धीरे धीरे समाप्त किया जा रहे हैं।केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के कारण देश में कमर तोड़ महंगाई और बेरोजगारी आसमान छू रहा है।धार्मिक भावनाओं के आधार पर इंसान को इंसान से नफरत पैदा करवाते हैं।वही धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के अंत में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मिलकर 21 मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया।