भागलपुर: बबरगंज थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक का मिला शव पुलिस जांच में जुटी।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। भागलपुर बबरगंज थाना क्षेत्र के गंगटी स्थित एक शिवालय में अहले सुबह लहूलुहान परिस्थिति में 25 वर्षीय युवक का शव लोगो ने देखा। इधर घटना की जानकारी लोगों के बीच आग की तरह फैल गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और शव का शिनाख्त किया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बबरगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक युवक की पहचान भैरोपुर निवासी जागेश्वर मंडल के 25 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार मंडल के रूप में हुई है।

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अहले सुबह 9:00 बजे मृतक रूपेश कुमार मंडल घर से अलीगंज के तरफ निकला था। दस बजे परिजनों को इस बात का खबर मिला की रूपेश को कोई ईट पत्थर से कुचल कर उनकी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने गांव के ही मंटू मंडल पर हत्या का आरोप लगाया है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इधर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।। मृतक के भाई मुकेश मंडल ने हत्या का आरोप भैरोपुर निवासी मंटू मंडल पर लगाया है।

- Sponsored Ads-

 

उन्होंने बताया कि बीते एक साल पूर्व दिलीप मंडल के पुत्र ने एक युवक की इसी जगह पर हत्या की थी। जिसमें रूपेश कुमार मंडल को भी आरोपी बनाया गया था, बीते दिन पूर्व रुपेश और दिलीप मंडल के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुई थी मौके पर पहुंचे पुलिस ने दोनों को समझाया था इसी दौरान दिलीप मंडल ने रूपेश कुमार मंडल को मारने की धमकी दी थी।

 

सिटी एसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि बबरगंज थाना क्षेत्र के गांगटी स्थित एक मंदिर में एक युवक का शव बरामद हुआ है। एफएसएल टीम को जानकारी दे दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। प्रथम दृष्टया से लग रहा है कि ईट से उसकी हत्या की गई है। इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे उसको चिन्हित कर उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article