सिवान: घर की माली हालत सुधारने को विदेश गए युवक की हृदय गति रुकने से हुई मौत, स्वजनों में मचा कोहराम।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव तरवारा (सिवान) डेस्क: जीबी नगर थाना क्षेत्र के हाकमा गाँव के अच्छे लाल यादव के 35 बर्षीय पुत्र हरेंद्र यादव की मौत सऊदी अरब के राजधानी अबुधाबी में 26 मार्च को हृदय गति रुकने से हो गई।

 

मौत की खबर मिलने के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। बतादे की हरेंद्र यादव घर की माली हालत को सुधारने तथा बच्चों के उच्च शिक्षा दिलाने के लिए दूसरी बार विदेश गया था। हरेंद्र यादव अपने पत्नी तथा बच्चों से फोन से यह बताया था कि 2 बर्ष पूरा हो गया है और मेरा छुट्टी हो जाएगा तो घर आऊंगा। लेकिन भगवान को यह मंजूर नही थी और जब आने वाले थे उससे पहले शव पहुँच गया।

- Sponsored Ads-

 

शव पहुँचने के इंतजार में ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम। मृतक हरेंद्र यादव के दरवाजे पर शव पहुँचने के सूचना पर गुरुवार को ग्रामीणों का हुजूम उमड़ गया था। उपस्थित ग्रामीणों ने पीड़ित स्वजनों को ढांढस बढ़ाने में जुटे थे।

 

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बहुत ही मिलनसार तथा मृदु स्वभाव का था और मेहनती था। मौत की खबर से स्वजनों के हृदय विदारक चीत्कार से मचा कोहराम। मृतक के पत्नी गीता देवी, नाबालिक पुत्र सूरज कुमार, नीरज कुमार, माता सलेहरी देवी, पिता अच्छे लाल यादव, भाई अजय यादव, भाभी निभा देवी के हृदय विदारक चीत्कार से सब का कलेजा फट गया और देखते ही देखते गाँव मे कोहराम मच गया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article